Tuesday, October 20th, 2026

केंद्रीय मंत्री और अधिकारी के रोड शो पर पथराव , मची भगदड़

कोलकाता

बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया है। यह कार्यकर्ता आज कोलकाता में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी और बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष और बीजेपी नेता के नए नेता सुवेंदु अधिकारी की रैली में शामिल हुए थे।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई है. बीजेपी साउथ कोलकाता में रोड शो कर रही थी, उसी दौरान टीएमसी महिला विंग ने काले झंडे दिखाए. इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि साउथ कोलकाता में बीजेपी के रोड शो में बड़ा हंगामा हो गया है.

असल में, टीएमसी से बीजेपी का दामन थामने वाले शुभेंदु अधिकारी कोलकाता में रोड शो कर रहे थे. उसी दौरान टीएमसी महिला विंग ने काले झंडे दिखाए, इसके बाद हंगामा शुरू हो गया. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस रैली में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, राज्य बीजेपी के प्रमुख दिलीप घोष भी शामिल होने वाले थे.

बताया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी का रोड शो कोलकाता में राशबिहारी एवेन्यू पर समाप्त होने वाला था. यह वह जगह है, जहां से ममता बनर्जी का कालीघाट स्थित आवास काफी नजदीक है. रोड शो के अंत में शुभेंदु अधिकारी अपने समर्थकों को संबोधित करने वाले थे. इसी रोड शो के दौरान टीएमसी महिला विंग ने काले झंडे दिखाए और फिर हंगामा शुरू हो गया.

 

#पथराव

Source : Agency

पाठको की राय